पेड़ का पर्यावाची शब्द | Ped Ka Paryayvachi Shabd

दोस्तों आज हम पेड़ का पर्यावाची शब्द (Ped Ka Paryayvachi Shabd) हिन्दी, संस्कृत तथा अंग्रेजी में जानेगें। पेड़ की पर्यावाची हमारे लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि परिक्षा के अलावा हमारे जीवन में पेड़ों का बहुत महत्व है। इन्ही की वजह से मानव जीवन सम्भव हो सका है। पर्यावची याद करना हमारे लिए किसी टास्क से कम नहीं है। लेकिन यदि हम पर्यावाची को बार-बार लिखकर याद करें तो पर्यावाची हमें आसानी से याद हो जाएगा। आज हम पर्यावाची के साथ-साथ पेड की परिभाषा, पेड़ का हमारे जीवन में महत्व तथा पेड़ के बारे में रोचक जानकारी जो सायद ही आप जानते हो, के बारे मे गहराई से जानेंगे।

Ped Ka Paryayvachi Shabd

पेड़ का पर्यावाची शब्द (Ped Ka Paryayvachi Shabd)

  • पादप
  • वृक्ष
  • झाड़ी
  • गाछ
  • अगम
  • शाखा
  • वृक्ष
  • तरु
  • द्रुम
  • विपट
  • दरख़्त
  • सरोरूह
  • पर्णी
  • बूटा
  • पुष्पद
  • पौधा
  • वनस्पति

पेड़ का पर्यायवाची संस्कृत मे

  • अगम:
  • द्रु:
  • पलाशी
  • साल:
  • कुट:
  • तरु:
  • पादपः
  • महीरुहः
  • शाखी
  • अनोकहः
  • द्रुमः

पेड का पर्यावाची शब्द अंग्रेजी में

  • Wood
  • Sapling
  • Shrub
  • Forest
  • Seedling

पेड़ का पर्यावाची शब्द-Table

शब्द

पर्यावाची

पेड़

पादप, वृक्ष, झाड़ी, गाछ, अगम, शाखा, वृक्ष, तरु, द्रुम, विपट, दरख़्त, सरोरूह, पर्णी, बूटा, पुष्पद, पौधा, वनस्पति।

पेड़ की परिभाषा

पौधे का वह बड़ा रूप जिसमे बड़ी-बड़ी शाखाए, पत्तियां, तना तथा जड़ विद्यमान हो पेड़ या वृक्ष कहलाता है। पेड़ बहुवर्षीय होते हैं। ये विश्व के किसी भी जगह आसानी से देखे जा सकते हैं। इनकी प्रजातियां लाखों में विद्यमान है। आपको पेड़ के कई प्रकार दिखाई देगें जैसे-कुछ वृक्ष बहुत ऊँचे-ऊँचे तो कई वृक्ष छोटे। इसके साथ कुछ वृक्षों मे फल-फूल देख सकते हैं तो कुछ वृक्ष में फल-फूल का अभाव होता है। बहुत से वृक्ष कम पानी तथा बहुत वृक्ष अधिक पानी की जरूरत पड़ती है।

पेड़ का हमारे जीवन में महत्व 

पेड़ या वृक्ष का मानव जीवन पर बहुत ही गहरा महत्व है। वृक्ष से ही हमे आक्सीजन, फल-फूल, लकड़ी, जड़ी बूटी, आदि चीजें हमे प्राप्त होती है। वृक्षारोपण से हमें धूप, गर्मी, भूमिक्षरण आदि की समस्याओं का निवारण होता है। वृक्ष हमारे लिए कुदरत का दिया बहुत बहुमूल्य तोहफा है। वृक्ष के बिना हमारा जीवन सम्भव नहीं है। पृथ्वी पर सभी जीव-जंतु वृक्षों पर ही निर्भर है। एक स्वथ्य या बड़ा वृक्ष दिन भर में लगभग 225 लीटर आक्सीजन छोड़ता है। वृक्ष सूर्य से प्रकाश ग्रहण करके प्रकाश संशलेषण की क्रिया द्वारा कार्बनडाई आक्साइड ग्रहण करते हैं तथा आक्सीजन छोड़ते हैं।

पेड़ से जुडी रोचक जानकारी

  1. दुनिया भर में 60,000 से भी जादा प्रजातियां पायी जाती हैं। भारत में सर्वाधिक पेड़ों की प्रजातियां विद्यमान हैं।
  2. तुलसी का पेड़ सर्वाधिक आक्सीजन देने वाला पेड़ है।
  3. एक स्वस्था पेड़ साल भर में 20 हजार लीटर जल अवशोषित कर लेता है।
  4. पृथ्वी पर सर्वाधिक समय तक जीवित रहने वाली प्रजाति वृक्ष है।
  5. एक स्वस्थ्य पेड़ अपने सम्पूर्ण जीवन काल में एक हजार किलो कार्बन डाईआक्साइड सोख लेता है।
  6. विश्व में औसतन 422 पेड़ हर व्यक्ति के हिस्से में आते हैं। भारत की बात करें तो हर व्यक्ति के हिस्से में केवल 28 पेड़ ही आते हैं।
  7. विश्व की सबसे पुरानी वृक्ष की प्रजाति जिंकगो बिलोबा है। जो लगभग 25 करोड़ पुरानी प्रजाति है।
  8. दुनिया भर में प्रतिवर्ष 5 करोड़ पेड़ लगाए जा रहे हैं तो वही इससे दुगनी गणना में काटे भी जा रहे हैं।
  9. विश्व का सबसे ऊँचा पेड़ कैलिफोर्निया रेडवुड है।
  10. आप को आश्चर्य होगा ही मनुष्यों की भांति पेड़ों को भी कैंसर होता है। उस स्थित मे ये कम आक्सीजन देते हैं।
  11. अमेज़न के जंगलों से पूरे विश्व को आक्सीजन का 20% हिस्सा प्राप्त होता है।
  12. नीलगीरि का पेड़ बहुत अधिक पानी अवशोषित करता है। यह जिस क्षेत्र में लगाया जाता है वह क्षेत्र बंजर हो जाता है। अंग्रेजों ने उत्तर भारत के दलदली क्षेत्रों को सुधारने के लिए नीलगिरी वृक्ष लगवाए थे।
  13. चीड़ का एक पेड पूरे साल भर में दस लाख बीज पैदा करता है।
  14. कैलिफोर्निया में स्थित एक रेडवुड पेड़ की बम्बाई लगभग 116 मीटर मापा गया है। इस पेड़ की ऊँचाई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (93 मीटर) से भी अधिक ऊंचा है।
  15. बहुत से पेड़ मांसाहारी होते है। जैसे- घटपर्णी। यह एक ऐसा पेड़ है जो कीड़े-मकौड़े आदि से अपना पोषक तत्व पूरा करता है।
  16. आपको जानकर हैरानी होगी कि बांस पेड़ की प्रजाति न हो कर घास की प्रजाति है। बांस एक दिन में एक मीटर तक बढ़ सकता है।
  17. विल्लो (willow) पेड़ से क्रिकेट का बल्ला बनाया जाता है।

अन्य महत्वपूर्ण लेख-

»दिन का पर्यावची | Din Ka Paryayvachi

»कपड़े का पर्यावाची शब्द | Kapde Ka Paryayvachi Shabd (2023)

»अम्बर का पर्यावाची शब्द | Ambar Ka Paryayvachi Shabd


निष्कर्ष – दोस्तों मै उम्मीद करता हूँ कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। किन्तु आपको इस लेख में कहीं भी कोई मानवीय त्रुटि लगी हो या कोई अन्य सुझाव हो तो हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं हम आपके सुझाव पर अमल करेंगे। धन्यवाद ।

1 thought on “पेड़ का पर्यावाची शब्द | Ped Ka Paryayvachi Shabd”

Leave a Comment