कपड़े का पर्यावाची शब्द | Kapde Ka Paryayvachi Shabd (2023)

दोस्तों आज हम कपड़े का पर्यावाची शब्द (Kapde Ka Paryayvachi Shabd) हिन्दी और अंग्रेजी में जानेगें। बात करें पर्यावाची की तो जिस किसी भी के पाठ्यक्रम में हिन्दी विषय होता है। उस परिक्षा में पर्यावाची जरूर पूछा जाता है। हिंदी विषय में अच्छे अंक लाना आसान है। क्योंकि हिन्दी का पाठ्यक्रम बहुत सिमित है। पर्यावाची याद करने का सबसे अच्छा तरीका बार-बार लिखकर याद करने से हमे पर्यावाची आसानी से याद हो जाएगा।

Kapde Ka Paryayvachi Shabd

कपड़े का पर्यावाची शब्द | Kapde Ka Paryayvachi Shabd

  • अम्बर
  • चीर
  • वसन
  • परिधान
  • वस्त्र
  • पट
  • पोशाक
  • पहरावा
  • लिबास
  • दुकुल
  • अंशुक
  • चेल
  • अच्छादन

कपड़े का पर्यावाची शब्द अंग्रेजी में 

  • Cotton
  • Stuff
  • Material
  • Fabric
  • Dress
  • Cloth

पर्यावची शब्द की परिभाषा (paryayvachi shabd ki paribhasha)

समान अर्थ बताने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है। पर्यायवाची शब्द को तीन भागों में बांटा जा सकता है-

1. पूर्ण पर्याय 

वाक्य में यदि एक शब्द के स्थान पर दूसरा शब्द रखा जा सके और अर्थ में कोई अंतर न पड़ता हो, तो यह उसका पूर्ण पर्याय है। जैसे- जलज, वारिज।

2. पूर्णापूर्ण पर्याय 

जो एक तरह से तो पूर्ण पर्याय हो, किंतु दूसरे प्रसंग में समानार्थक न रह पाए जैसे- फोटो टांगना के स्थान पर फोटो लटकाना कह दें तो वही अर्थ प्राप्त होता है, परंतु ”वह मुंह लटकाए बैठा है” के स्थान पर वह “मुंह टांगे बैठा है” नही कह सकते।

3. अपूर्ण पर्याय

समानार्थक शब्द होते हुए भी अर्थ अलग- अलग हो।

कपड़े की परिभाषा 

कपड़ा वह चीज है जो मानव द्वारा प्रकृतिक या कृत्रिम रूप से निर्मित किया जाता है। कपड़े या वस्त्र को सूत धागे से निर्मित किया जाता है। सूत या धागे समान्यतः ऊन, कपास व कृत्रिम फाइबर से बनते हैं। कपड़े का उपयोग बहुत से काम मे किया जाता है।

कपड़े का पर्यावाची | Kapde Ka Paryayvachi – Table

  कपड़ा  अम्बर, चीर, वसन, परिधान, वस्त्र, पट, पोशाक, पहरावा, लिबास, दुकुल   अंशुक, चेल, अच्छादन।

कपड़ा या वस्त्र शब्द से बनने वाले वाक्य

  • उसके कपड़े बड़े सुंदर हैं।
  • वस्त्र का प्रयोग मुख्यतः पहनने के लिए किया जाता है।
  • यह नीले रंग का कपड़ा है।
  • राजीव के पास कपड़े की दुकान है।
  • सूती वस्त्र गर्मी के मौसम में पहनना फायदे मंद है।
  • सफेद कपड़ा जल्दी गंदा हो जाता है।
  • तुम्हारे कपड़े खूंटी में टांगें हैं।
  • बिखारी ने फटे वस्त्र पहने हैं।
  • वह कपड़े की मील में काम करता है।
  • ऊनी कपड़े शीत ऋतु में पहने जाते हैं।

कपड़े से सम्बंधित मत्वपूर्ण जानकारी 

  1. दिल्ली के गांधी नगर में सबसे सस्ता कपड़ा मिलता है। यह एशिया का सबसे बड़ा कपड़े का बाजार है।
  2. सूती कपड़ा मिलों की सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र में है।
  3. दुनिया का सबसे बड़ा कपड़ा उत्पादन देश चीन है।
  4. भारत की सबसे बड़ी कपड़ा कम्पनी अरविंद लिमिटेड है। इस कम्पनी ने अब तक कुल इतना कपड़ा उत्पादन किया है कि 6 बार पृथ्वी को चारों ओर टपेट सकते हैं।
  5. उत्पादन की दृष्टिकोण से अरविंद लिमिटेड को कपड़ों का राजा कहा जाता है।
  6. काटन कपड़े को टेक्सटाइल फाइबर का राजा कहा जाता है।

अन्य महत्वपूर्ण लेख-

»अम्बर का पर्यावाची शब्द | Ambar Ka Paryayvachi Shabd

»धन का पर्यावची शब्द | Dhan Ka Paryayvachi Shabd

»पाठशाला का पर्यावची | Pathshala Ka Paryayvachi


निष्कर्ष – दोस्तों मैं उम्मीद करता हूँ कि इस लेख से आप को कपड़े के पर्यावाची से संबंधित सभी जानकारियां मिली होगी। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई सुझाव देना हो तो आपके सुझाव का स्वागत है।

2 thoughts on “कपड़े का पर्यावाची शब्द | Kapde Ka Paryayvachi Shabd (2023)”

Leave a Comment