कनक का पर्यावाची | Kanak Ka Paryayvachi

दोस्तों आज हम कनक का पर्यावाची (Kanak Ka Paryayvachi) हिन्दी और अंग्रेजी में जानेगें। पर्यावाची का अर्थ समानार्थी शब्द या ऐसे शब्द जिनका अर्थ समान हो पर्यावाची कहलाते हैं। पर्यावाची का रोल हिन्दी पाठ्यक्र में बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि पर्यावाची सबसे जादा गलत होने वाला टापिक है। लेकिन यदि आप पर्यावाची को बार-बार लिख कर याद करेंगें तो मैं आप को विश्वास दिलाता हूँ कि पर्यावाची से आपके प्रश्न नही गलत होगें।

Kanak Ka Paryayvachi

कनक का पर्यावची (Kanak Ka Paryayvachi)

  • हिरण्य
  • कंचन
  • जाति
  • रूप
  • हेम
  • कलधौत
  • हाटक
  • सुवर्ण
  • कनक
  • हेय
  • जातरूप
  • पुष्कल
  • कुंदन
  • चामीकर
  • रूक्म
  • चारूरत्न
  • तपनीय
  • सम्पत्ति
  • महारजत
  • धन

कनक का पर्यावाची अंग्रेजी में 

  • Gold
  • Gilt
  • Halcyon
  • Golden
  • Gilded
  • Gold-plated
  • Aurum
  • Atarous

पर्यावची शब्द की परिभाषा (paryayvachi shabd ki paribhasha)

समान अर्थ बताने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है। पर्यायवाची शब्द को तीन भागों में बांटा जा सकता है-

1. पूर्ण पर्याय 

वाक्य में यदि एक शब्द के स्थान पर दूसरा शब्द रखा जा सके और अर्थ में कोई अंतर न पड़ता हो, तो यह उसका पूर्ण पर्याय है। जैसे- जलज, वारिज।

2. पूर्णापूर्ण पर्याय 

जो एक तरह से तो पूर्ण पर्याय हो, किंतु दूसरे प्रसंग में समानार्थक न रह पाए जैसे- फोटो टांगना के स्थान पर फोटो लटकाना कह दें तो वही अर्थ प्राप्त होता है, परंतु ”वह मुंह लटकाए बैठा है” के स्थान पर वह “मुंह टांगे बैठा है” नही कह सकते।

3. अपूर्ण पर्याय

समानार्थक शब्द होते हुए भी अर्थ अलग- अलग हो।

कनक का पर्यावची – Table

कनक

हिरण्य, कंचन, जाति, रूप, हेम, कलधौत, हाटक, सुवर्णकनक, हेय, जातरूप, पुष्कल, कुंदन, चामीकर, रूक्मचारूरत्न, तपनीय, सम्पत्ति, महारजत, धन

कनक या स्वर्ण या सोना से बनने वाले वाक्य

  • स्वर्ण का रंग गाढ़ा पीला होता है।
  • स्वर्ण मंदिर सोने से निर्मित मंदिर है।
  • सोने की खुदाई खदानों से की जाती है।
  • सोना महिलाओं का पसंदीदा गहना है।
  • बहुत सी मंदिरों के चढ़ावे में सोना दिया जाता है।
  • शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है।
  • सरिता के गले में लटकता माला सोने का है।
  • सोने का दाम दिनो-दिन बढ़ता जा रहा है।
  • यह सोने की चैन है।

कनक या सोने से संबंधित महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी

  1. शुद्ध सोना 24 कैरेट का तथा चमकीले रंग का होता है।
  2. 10 ग्राम सोने से बाल जितनी मोटाई की 1.6km लम्बी  डोरी बनाई जा सकती है।
  3. सोने के आभूषण शुद्ध सोने के नहीं होते हैं। इसमें तांबा मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है क्योंकि शुद्ध सोना बहुत ही लचीला होता है। जिससे अभूषण बनाना सम्भव नही होता है।
  4. प्राचीन काल में रेत से सोना निकालने की पद्धति- बड़े से तवा में रेत लेकर पानी डाल देते थे सोने का अधिक घनत्व होने के कारण सोना नीचे बैठ जाता था तब रेत को पानी के साथ बाहर निकालकर सोना प्राप्त किया जाता था।
  5. सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है। सोने की शुद्धता 24 कैरेट तक होती है।
  6. 1064 डिग्री सेल्यिास तापमान पर सोना पिघल जाता है।
  7. तांबा और सोना मानव द्वारा खोजी गई सबसे प्रारंभिक धातु है।
  8. एक मनुष्य के शरीर में 0.2 मिली ग्राम सेना होता है।
  9. सोना एक विधुत सुचालक धातु है।
  10. सायद ही आपको को पता होगा कि सोना पहनने का वैज्ञानिक लाजिक क्या होता है। – सोना पहनने से हमारे शरीर में मृत कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं।
  11. माना जाता है कि गठिया के इलाज में सोना बहुत कारगर है।
  12. दुनिया का सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता देश भारत है।
  13. 24 कैरेट (शुद्ध) सोना खा लेने से हमे किसी भी प्रकार की बीमारी नही होगी। कई देशों में दवाओं में सोने की कुछ मात्रा मिलाई जाती है।
  14. अंतरिक्ष यात्री के हेलमेट बनाने में सोने का प्रयोग किया जाता है।
  15. विश्व का 11% सोना भारतीय महिलाओं के पास है।
  16. विश्व के कुल सोने के उत्पादन का केवल 2% भाग भारत में उत्पादन होता है।

अन्य महत्वपूर्ण लेख –

»अम्बर का पर्यावाची शब्द | Ambar Ka Paryayvachi Shabd

»कपड़े का पर्यावाची शब्द | Kapde Ka Paryayvachi Shabd (2023)

»वर्ण विचार | varn vichar


निष्कर्ष- दोस्तों मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई सुझाव देना हो तो आपके सुझाव का स्वागत है।

FAQ

Q1. कनक शब्द का अर्थ?

कनक शब्द का अर्थ- सोना तथा धतूरा होता है।

1 thought on “कनक का पर्यावाची | Kanak Ka Paryayvachi”

Leave a Comment