घर का पर्यायवाची शब्द | Ghar Ka Paryayvachi Shabd

दोस्तों घर का पर्यायवाची शब्द (Ghar Ka Paryayvachi Shabd) अधिकतर हमारी परिक्षाओं में पूछा जाता है। आज हम घर का पर्यावाची हिन्दी, संस्कृत तथा अंग्रेजी में जानेगें। साथ ही घर से बनने वाले वाक्यों को भी समझेगें। दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि जिस परिक्षा के पाठ्यक्रम में हिन्दी होता है उस परिक्षा में सफल होने की सम्भावना अधिक हो जाती है क्योंकि हिन्दी एक ऐसा विषय है जिसका पाठ्यक्रम बहुत कम है। यदि हम थोड़ी से मेहनत कर लें तो हिन्दी के सभी प्रश्नों को हल कर सकते हैं। दोस्तों यदि आप को हिन्दी से जुड़ी और अधिक जानकरी चाहिए तो आप हमारे अन्य Post को भी पढ़ सकते हैं-

Ghar Ka Paryayvachi Shabd

घर का पर्यायवाची शब्द (Ghar Ka Paryayvachi Shabd)

  • घर
  • गृह
  • सदन
  • भवन
  • मंदिर
  • धाम
  • निकेतन
  • आगार
  • आलय
  • निलय
  • गेह
  • शाला
  • ओक
  • निकेत
  • आशियाना
  • आयतन
  • आवास
  • बासा
  • ओक
  • निवास
  • मकान
  • अयनशाला

 

पर्यावची शब्द की परिभाषा (paryayvachi shabd ki paribhasha)

समान अर्थ बताने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है। पर्यायवाची शब्द को तीन भागों में बांटा जा सकता है-

1. पूर्ण पर्याय –

वाक्य में यदि एक शब्द के स्थान पर दूसरा शब्द रखा जा सके और अर्थ में कोई अंतर न पड़ता हो, तो यह उसका पूर्ण पर्याय है। जैसे- जलज, वारिज।

2. पूर्णापूर्ण पर्याय –

जो एक तरह से तो पूर्ण पर्याय हो, किंतु दूसरे प्रसंग में समानार्थक न रह पाए जैसे- फोटो टांगना के स्थान पर फोटो लटकाना कह दें तो वही अर्थ प्राप्त होता है, परंतु ”वह मुंह लटकाए बैठा है” के स्थान पर वह “मुंह टांगे बैठा है” नही कह सकते।

3. अपूर्ण पर्याय

समानार्थक शब्द होते हुए भी अर्थ अलग- अलग हो। जैसे कनक – सोना, कनक – धतूरा।

घर की परिभाषा या अर्थ-

घर एक ऐसी जगह है जहाँ  मानव रह कर आपने जीवन के सभी कार्य सम्पन्न करता है।घर में हम रहते हैं, सोते हैं,खाते हैं आदि क्रिया-कलाप कहते हैं। घर के बिना मनुष्य में स्थिरता नहीं आ सकती। इसलिए हमारी पुरानी सभ्यताओं में घर बनाने की प्रक्रिया अपनाई गई जो आज भी चल रही है। घर के चलते ही हम सर्दी, गर्मी, वर्ष, तूफान आदि से बच पाते हैं और घर में रखी सभी प्रकार की वस्तुएं भी सुरक्षित रह पाती हैं।

घर का पर्यावाची संस्कृत में

  • गृह
  • निकेतनम्
  • आलयः
  • गृहम्
  • सदनम्

घर का पर्यावाची अँग्रेजी में

  • Home
  • Shelter
  • Mansion
  • Homestead
  • Dormitory
  • Apartment
  • Family
  • Familiar
  • Homely
  • Accommodation
  • Cottage
  • Building
  • Premises
  • Door
  • House
  • Nest

घर का पर्यायवाची शब्द Table में

घर, गृह ,सदन, भवन, मंदिर, धाम, निकेतन, आगार, आलय, निलय, गेह, शाला, ओक, निकेत, आशियाना, आयतन, आवास, बासा, ओक, निवास, मकान, अयनशाला।

 


यह भी पढ़े-

नदी के पर्यायवाची शब्द | Nadi Ke Paryayvachi

Tiger Reserve In Hindi | बाघ परियोजना


घर से बनने वाले वाक्य

  • रमेश का घर यहां से दूर है।
  • मेरे घर में आम का पेड़ है।
  • राम का घर बहुत बड़ा है।
  • मेरा स्कूल घर के नजदीक है।
  • वह घर बहुत बड़ा है।
  • सीता घर मे है।
  • अनिल का घर रामू के घर के बगल मे है।
  • घर से तुम निकल जाओ।
  • राहुल का घर बहुत सुंदर है ।

 

घर से संबंधित रोचक जानकारी

स्कीमो जनजाति अपने घर बर्फ के बनाते है क्यों-  क्योंकि बर्फीले क्षेत्रों में वाष्पीकरण नही हो पता है और बर्फ के घर गर्म रहतें हैं इस लिए स्कीमो जनजाति अपने घर बर्फ के बनाते हैं।

अमेरिका में घर अधिकतर लकड़ी के बने होते हैं क्यों – क्योंकि अमेरिका में जंगलों की संख्या अभी भी बहुत है। इसलिये लकड़ी व प्लाईवुड जहाँ आसानी से मिल जाते है, वहीं ये ईंट-पत्थरों से बनने वाले मकान के मुक़ाबले सस्ते भी पडते है।

पिग्मी जनजाति अपने घर पेड़ पर बनाते हैं क्यों –बाढ़ से ही बचने के लिए पिग्मी जनजाति अपने घर पेड़ पर बनाते हैं।

FAQ

Ques-घर का पर्यायवाची शब्द कौन कौन से है ?

घर, गृह ,सदन, भवन, मंदिर, धाम, निकेतन, आगार, आलय, निलय, गेह, शाला, ओक, निकेत, आशियाना, आयतन, आवास, बासा, ओक, निवास, मकान, अयनशाला।

Ques-घर किसे कहते है ?

घर एक ऐसी जगह है जहाँ  मानव रह कर आपने जीवन के सभी कार्य सम्पन्न करता है।घर में हम रहते हैं, सोते हैं,खाते हैं आदि क्रिया-कलाप कहते हैं। घर के बिना मनुष्य में स्थिरता नहीं आ सकती। इसलिए हमारी पुरानी सभ्यताओं में घर बनाने की प्रक्रिया अपनाई गई जो आज भी चल रही है।

Ques-घर का पर्यायवाची संस्कृत में?

गृह, निकेतनम्, आलयः, गृहम्, सदनम्।