किताब का पर्यावाची शब्द | Kitab Ka Paryayvachi Shabd

दोस्तों आज हम किताब का पर्यावाची (Kitab Ka Paryayvachi Shabd) हिन्दी और अंग्रेजी में जानेगें। किताबों का महत्व हमारे जीवन में बहुत अधिक है। किताबों के अन्य नाम भी हैं। इन्हीं नामों को किताब का पर्यावाची कहते हैं। या समान अर्थ बताने वाले शब्दों को पर्यावाची कहते हैं। पर्यावाची को सामान्य शब्दो में समानार्थी भी कहते हैं।

Kitab Ka Paryayvachi Shabd

किताब का पर्यावाची शब्द | Kitab Ka Paryayvachi Shabd

  • पोथी
  • पुस्तक
  • ग्रन्थ
  • बही
  • जिल्द

किताब का पर्यावाची अंग्रेजी में 

  • Booklet
  • Paperback
  • Copy
  • Album
  • Textbook
  • Edition

पर्यावची शब्द की परिभाषा (paryayvachi shabd ki paribhasha)

समान अर्थ बताने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है। पर्यायवाची शब्द को तीन भागों में बांटा जा सकता है-

1. पूर्ण पर्याय 

वाक्य में यदि एक शब्द के स्थान पर दूसरा शब्द रखा जा सके और अर्थ में कोई अंतर न पड़ता हो, तो यह उसका पूर्ण पर्याय है। जैसे- जलज, वारिज।

2. पूर्णापूर्ण पर्याय 

जो एक तरह से तो पूर्ण पर्याय हो, किंतु दूसरे प्रसंग में समानार्थक न रह पाए जैसे- फोटो टांगना के स्थान पर फोटो लटकाना कह दें तो वही अर्थ प्राप्त होता है, परंतु ”वह मुंह लटकाए बैठा है” के स्थान पर वह “मुंह टांगे बैठा है” नही कह सकते।

3. अपूर्ण पर्याय

समानार्थक शब्द होते हुए भी अर्थ अलग- अलग हो।

किताब का महत्व

हर एक व्यक्ति के जीवन में पुस्तक का महत्व बहुत अधिक है। जब हम अपना होस सम्भालते हैं तब से लेकर हमारे वृद्धा अवस्था तक पुस्तक का उपयोग करते हैं। पुस्तक हमें ज्ञान देती है जो हमारे जीवन निर्वाह में सहायक होता है। पुस्तक हमारा एक सच्चा दोस्त होता है। जो हमें अच्छे और बुरे में अंतर करना सिखाता है।

किताबों के प्रकार –

  • हस्त लिखित पुस्तक – यह हाथ से लिखी पुस्तक होती है।
  • प्रिंटिंग पुस्तक – यह मशीनों से प्रिंट करके लिखी जाती है।
  • E-Book – यह एक इलेक्ट्रानिक पुस्तक होती है।
  • ऑडियो बुक – इस बुक को हम पढ़ नही सकते बल्कि सुन सकते हैं।

किताब के पर्यावाची शब्दों से बनने वाले वाक्य

  1. सुनील ने कल एक नई किताब खरीदी।
  2. भागवत गीता बहुत ही प्रचीन ग्रन्थ है।
  3. तुमने मेरी किताब फाड़ी है।
  4. भागवत गीता एक पवित्र ग्रंथ है।
  5. मुझे एक बही-खाता बनाना है।
  6. अपनी पोथी सम्भाल कर रखो नही तो चोरी हो जाएगी।
  7. जिल्द पूरी तरह फट चुकी  है, अब इसे पढ़ना मुश्किल है।
  8. राम की पुस्तक बहुत पुरानी है।
  9. पुस्तकालय में पुस्तक का भण्डार है।
  10. कल मुझे एक नई पुस्तक लेनी है।

किताबों के बारे में रोचक तथ्य

  • यदि हम प्रतिदिन 20 मिनट भी पढ़े तो हर एक वर्ष में लगभग दो मिलियन शब्द पढ़ सकते हैं।
  • आज हमारे पास किताबों को पढ़ने के अलावा आडियोबुक सुनने की सुविधा उपलब्ध है।
  • शिकी नो कुसाबाना जापानी किताब दुनिया की सबसे छोटी आकार की किताब मानी जाती है।
  • 1439 में जोहान्स गुटेनबर्ग ने प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार किया था।
  • The tale of Gengi दुनिया का पहला उपन्यास माना जाता है।
  • This the prophet mohamed दुनिया की सबसे बड़ी कागज घर लिखी गई किताब है।
  • दुनिया की सबसे बड़ी आडियोबुक जिसका कुल रनटाइम लभभग 116 घंटा है।
  • बाइबल दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने तथा पढ़ी जाने वाली किताब है।
  • विश्व में लगभग 755, 755 नई किताबें हर वर्ष प्रकाशित की जाती है।
  • 50 किताबें बनाने में एक पेड़ का प्रयोग होता है।
  • नियमित किताब पढ़ने वाले व्यक्ति को अलजाईमर (भूलने की आदत) रोग होने की सम्भावना बहुत कम होती है।
  • अमेरिका में प्रति 13 मिनट मे 1 किताब प्रकाशित होती है।
  • प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस (World Book Day) मनाया जाता है।

अन्य महत्वपूर्ण लेख-

»बिजली का पर्यावाची | Bijali Ka Paryayvachi

»सुबह का पर्यावाची शब्द | Subah Ka Paryayvachi Shabd

»वृक्ष के पर्यावाची शब्द | Vriksh Ke Paryayvachi Shabd


निष्कर्ष – दोस्तों मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि आपको लेख में किसी प्रकार की त्रुटि लगे तो आप हमें कमेंट के माधम से बता सकते हैं।

1 thought on “किताब का पर्यावाची शब्द | Kitab Ka Paryayvachi Shabd”

Leave a Comment