कर्क रेखा | Kark Rekha – के महत्वपूर्ण तथ्य

दोस्तों आज हम कर्क रेखा (Kark Rekha) के बारे में विस्तार से पढ़ेगें। ध्यान रहे कि कर्क रेखा से संबन्धित लगभग सभी परिक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते है। इस लिए हम कर्क रेखा के बारे में विस्तार से जानेंगे। कर्क रेखा से जुड़े प्रश्न- कर्क रेखा किसे कहते हैं?, कर्क रेखा किन-किन देशों और राज्यों से हो कर गुजरती है ?, कर्क रेखा पर स्थित राजधानियाँ आदि बहुत से प्रश्नों के उत्तर जानेंगे।कर्क रेखा | Kark Rekha

कर्क रेखा (Tropic of Cancer)

कर्क रेखा भूमध्य रेख (0° अक्षांश) के समानान्तर एक काल्पनिक रेखा है। कर्क रेखा को 23.5 डिग्री अक्षांश रेखा भी कहते हैं । कर्क रेखा के समानान्तर एक और रेखा दक्षिणी गोलाई में स्थित है जिसे मकर रेखा कहते हैं। ज्ञातव्य हो कि कर्क रेखा (23.5 डिग्री उत्तरी ) तथा मकर रेखा (23.5 डिग्री दक्षिणी) के बीच भूमध्य रेखा (0 डिग्री या विषवत रेखा) स्थित है। कर्क रेखा भारत को लगभग दो में भागों में, उत्तरी भारत तथा दक्षिणी भारत में बांटती है। कर्क रेखा | Kark Rekha

मकर रेखा (Makar Rekha)-

मकर रेखा भूमध्य रेखा के उत्तर में स्थित एक काल्पनिक रेखा है। जिसका अक्षांशीय विस्तार 23.5 डिग्री दक्षिणी है। जिस तरह उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा है ठीक उसी प्रकार दक्षिणी गोलार्द्ध में मकर रेखा है।

कर्क रेखा पर स्थित देश

कर्क रेखा | Kark Rekha कर्क रेखा निम्न देशों से होकर गुजरती हैं।-

  • USA
  • मैक्सिको
  • बाहमास
  • पश्चिमी सहारा
  • मॉरिटानिया
  • माली
  • अल्जीरिया
  • नाइजर
  • लीबिया
  • चाड
  • मिस्र
  • सऊदी अरब
  • संयुक्त अरब अमीरात
  • ओमान
  • भारत
  • बांग्लादेश
  • म्यामर
  • चीन
  • ताइवान

Note:- उपरोक्त दिए गए राज्य पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया है।

कर्क रेखा किस राज्य से गुजरती है (Kark Rekha Kis Rajya Se Nahin Gujarti Hai)

कर्क रेखा | Kark Rekha कर्क रेखा भारत के लगभग बिचो बीच 8 राज्यों से होकर गुजरती है जो इस प्रकार है- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम । कर्क रेखा की सबसे अधिक लम्बाई मध्य प्रदेश तथा सबसे कम लम्बाई राजस्थान में है।

कर्क रेखा के नजदीकी शहर (Trick) –

GURBA G-गांधी नगर U-उज्जैन R-राँची B-भोपाल A-अगरतला Note :- उपरोक्त में कर्क रेखा पर स्थित राजधानी राँची है।जबकि अन्य राजधानियों के नजदीक से होकर गुजरती है।


MAY YOU LIKE

Bharat Ke Rashtrapati Kaun Hai | भारत के राष्ट्रपति

मौलिक कर्तव्य | Maulik Kartavya

माउंटबेटेन योजना | Mountbatten Yojana


 

उत्तरी गोलाद्ध में सबसे लम्बा दिन-

21 जून को जब सूर्य कर्क रेखा के ऊपर होता है तो उत्तरी गोलाद्ध मे वह दिन सबसे लम्बा तथा रात सबसे छोटी होती है। सूर्य के कर्क रेखा ऊपर होने के चलते इस दिन सबसे अधिक गर्मी पड़ती है।

कर्क रेखा भारत के किन जिलों से होकर गुजरती है-

कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों के 35 जिलों से होकर गुजरती है ।

गुजरात के 6 जिले से – अहमदाबाद,कच्छ,मेहसाना,सबरकांठा,सुरेंद्रनगर,अरवल्ली ।

राजस्थान के 2 जिलों से – डुंगरपुर, बांसवाडा

मध्य प्रदेश के 14 जिले से- उज्जैन, रतलाम, राजगढ़, आगर, सीरोह, भोपाल, रायसेन, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, उमरिया, कटनी, शहडोल ।

छत्तीसगढ़ के 3 जिले से – सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया ।

झारखण्ड के  2 जिले से – राँची, गुमला ।

पश्चिम बंगाल के 4 जिलो से – वर्धमान, नदिया, बांकुडा पुरुलिया।

त्रिपुरा के 1 जिले से – दक्षिणी त्रिपुरा।

मिजोरम के 3  जिले से – सेरछिप, लुंगलेई, चम्फई।

FAQ

Ques- कर्क रेखा कितनी डिग्री पर है?

कर्क रेखा भूमध्य रेख (0° अक्षांश) के समानान्तर एक काल्पनिक रेखा है। कर्क रेखा को 23.5 डिग्री अक्षांश रेखा भी कहते हैं ।

Ques- कर्क रेखा पर सबसे बड़ा दिन कब होता है?

21 जून को जब सूर्य कर्क रेखा के ऊपर होता है तो उत्तरी गोलाद्ध मे वह दिन सबसे लम्बा तथा रात सबसे छोटी होती है। और दिन की अवधि 14 घंटे 47 मिनट होती है। सूर्य के कर्क रेखा ऊपर होने के चलते इस दिन सबसे अधिक गर्मी पड़ती है।

Ques-कर्क रेखा कितने राज्यों से गुजरती है trick?

मित्र पर गमछा झार

मि- मिजोरम 

त्र-त्रिपुरा

प-पश्चिम बंगाल

र- राजस्थान

ग-गुजरात

म-मध्य प्रदेश

छ-छत्तीसगढ़

झार-झारखण्ड

कर्क रेखा भारत के लगभग बिचो बीच 8 राज्यों से होकर गुजरती है जो इस प्रकार है- गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम । कर्क रेखा की सबसे अधिक लम्बाई मध्य प्रदेश तथा सबसे कम लम्बाई राजस्थान में है।

Ques-कर्क रेखा के सबसे नजदीक राजधानी कौन सी है

कर्क रेखा के नजदीकी शहर (Trick) –

GURBA

G-गांधी नगर, U-उज्जैन, R-राँची, B-भोपाल, A-अगरतला।

Ques-कर्क रेखा का दूसरा नाम क्या है?

कर्क रेखा को 23.5 डिग्री अक्षांश रेखा भी कहते हैं ।

Ques-कर्क रेखा को दो बार काटने वाली नदी कौन सी है?

कर्क रेखा को दो बार काटने वाली नदी माही नदी है।

Ques-कर्क रेखा पर Sun कब चमकता है?

21 जून को जब सूर्य कर्क रेखा के ऊपर होता है तो उत्तरी गोलाद्ध मे वह दिन सबसे लम्बा तथा रात सबसे छोटी होती है।

2 thoughts on “कर्क रेखा | Kark Rekha – के महत्वपूर्ण तथ्य”

Leave a Comment